आकाशवाणी की मनोरंजन सेवा विविध भारती 3 अक्टूबर 1957 को शुरू हुई थी और आज यह प्रसार भारती के अधीन देश का सबसे बड़ा मनोरंजन रेडियो नेटवर्क है। मुंबई के बोरीवली स्थित केंद्रीय कार्यालय से तैयार इसके कार्यक्रम दर्जनों केंद्रों से प्रसारित होते हैं। हिंदी फ़िल्म संगीत के साथ 'हवा महल' जैसे नाटक, 'संगीत सरिता', 'भूले बिसरे गीत' और 'छायागीत' जैसे कार्यक्रम दशकों से श्रोताओं के साथी हैं।